दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
प्रसिद्ध आर्थो सर्जन डॉ. मनीष त्रिपाठी को अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र भेंट कर चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. संजय कुमार पाण्डेय ने लछिरामपुर हड्डी अस्पताल में संयुक्त रूप से डॉ. मनीष त्रिपाठी को सम्मान पत्र भेट करते हुए कहा कि कुशल चिकित्सा और प्रशंसनीय समाजसेवा के बल पर इन्होंने लोकप्रियता हासिल की है। एक निष्काम कर्मयोगी की भांति इन्होने सदैव कुशलता पूर्वक समाजसेवा करते हुए असहायों को सहयोग दिया एवं अपने दायित्यो का निर्वहन किया। लोगों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ. मनीष त्रिपाठी ने अपने सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मानव सेवा और परोपकार सबसे बड़ा धर्म है, एक चिकित्सक चाहे तो चिकित्सा सेवा के माध्यम से अपने जिम्मेदारी को सम्यक ढंग से पूरा कर समाज के लिये योगदान दे सकता है।
इस मौके पर ओ.पी. मिश्र, बी.के. मिश्र, महंत संजय पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, बाल मुकुंद त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, बंशीधर पाठक आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *