

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
पीएम अभीम योजना के अंतर्गत क्रिटिकल केयर ब्लॉक राजकीय मेडिकल कॉलेज जनपद आजमगढ़ का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। सोमवार को प्रधानमंत्री का गुजरात प्रदेश के राजकोट में कार्यक्रम था। जहां से उन्होने वर्चुअल उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पीजीआई में देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु एवं जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के हेड डॉक्टर राव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई एन तिवारी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं प्राचार्य उपस्थित थे।
