

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जिलास्तरीय धम्म महासम्मेलन रविवार को आईटीआई कॉलेज आजमगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य भिख्खू चंद्रिमा थेरो पूर्व अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ उ.प्र.एवं संस्थापक अध्यक्ष धम्म शिक्षण केंद्र सारनाथ, वाराणसी रहे। उन्होंने समस्त उपासक एवं उपासिकाओं व दूर दूर से आए हुए समस्त बौद्ध लोगों के बीच जब वे पहुंचे तो पूरा मैदान भगवान बुद्ध की करुणा हो.. करुणा हो, मानवता की क्या पहचान.. मानव मानव एक समान, बौद्ध धर्म की क्या पहचान.. मानव मानव एक समान, बाबा साहेब अमर रहें.
इत्यादि नारो से पूरा मैदान गुंज उठा। मुख्य अतिथि द्वारा मंच के माध्यम से समस्त अनुवाइयो का अभिवादन किया। इसके बाद बारी बारी से सभी लोगों द्वारा संबोधन किया गया एवं बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आवाज बुलंद की गई।
इस कार्यक्रम में कर्मचारी संगठन की तरफ से सुभाषचंद्र यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, नवल किशोर मीडिया प्रभारी, सूर्यभान मंत्री हरैया, सुनील मंत्री सठियांव,
सीपी यादव जिलाध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आजमगढ़, ओंकार नाथ जिला महामंत्री, गुलाब चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमाकांत गौतम ब्लॉक अध्यक्ष तरवां, संतोष कुमार(PWD), अशोक कुमार, प्रदीप कुमार तरवां, रमेश कुमार, धर्मजीत सरोज ठेकमा, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।
