
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
मिर्जापुर।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनितिक दलों के लोग जुट गये हैं। क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले भी जनता के बीच नजर आने लगे हैं।
इसीक्रम में लोक सभा सीट मिर्जापुर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की तरफ से सपा की वरिष्ठ नेता महीमा मिश्रा भी अपने तुफानी जनसंपर्क में लगी हैं। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ही महीमा से पत्रकारों की मुलाकात हो गयी। बातचीत के दौरान महीमा मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 केवल भाजपा और सपा के बीच होगा। प्रदेश की जनता चुनाव में भाजपा के दावों की पोल खोलकर रख देगी। महीमा ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर कुछ भी नहीं की है, विकास करने का बस हल्ला मचा रहे हैं। कहीं कहीं सपा के कामों को भी भाजपा वाले अपना बता दे रहे हैं। महीमा मिश्रा ने कहा कि जनता जान चुकी है कि भविष्य सपा के हाथ में ही सुक्षित है। ऐसे में लोगों की सपा और उसके प्रत्याशियों पर निगाहें टिंकी हुई है।
