
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बलिया।
सैकड़ो लीटर शराब के साथ रमाकांत यादव के बेटे कृष्णा यादव को बलिया जिले के फेफना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दी। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के मुताबिक थाना फेफना के प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राघवराम यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि टोंस नदी पुलिया के पास बहद ग्राम तीखा में खड़ा एक वाहन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद पिकअप में कुल कुल 45 पेटी (ब्रांड 8PM व आफिसर च्वाइस) में 2160 अदद फ्रूटी 180ML कुल 388.80 लीटर बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कृष्णा यादव पुत्र रमाकान्त यादव बताया। वह बलिया जिले के नगरा थाने के हसनपुर उर्फ बछईपुर गांव का निवासी है।
