
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लालगंज।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला सोशल मीडिया संयोजक के पद पर आदर्श कुमार राय के नाम की घोषणा किए हैं। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आदर्श प्रदेश स्तरीय अटल भाषण प्रतियोगिता और राष्ट्रीय युवा संसद जैसे कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं। वह वर्तमान में भाजपा मण्डल महामंत्री लालगंज के रूप में संगठन से जुड़े हुए हैं।
घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष ने आदर्श को मिठाई खिला कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। उधर मंडल लालगंज अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, आनंद राय आदि ने बधाई दिया।
