दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
ग्रामीण न्यायालय गठन के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को लगातार 21 वें दिन भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने बुधवार को शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। यह जुलूस दीवानी न्यायालय से निकलकर कलेक्ट्रेट होते हुए हर की चुंगी तक पहुंचा तत्पश्चात कोट मोहल्ला डीएवी कॉलेज होते हुए सिधारी स्थित कमिश्नरी पहुंचा।जहां अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जुलूस का स्वागत किया। वहां से वापस दीवानी कचहरी वापस किया। पूर्व दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय तथा संचालन मंत्री आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। बैठक में ग्रामीण न्यायालय के गठन के विरोध में चल रहे आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात अपने हाथों में ग्रामीण न्यायालय वापस लो की तख्तियां लिए हुए दीवानी न्यायालय परिसर से बाहर निकले। इस जुलूस में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह,ओम प्रकाश मिश्रा,प्रभाकर सिंह, सूबेदार यादव, पूर्व मंत्री अनिल सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह पराशर,अरुणेंद्र कुमार सिंह,महेंद्र सिंह सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *