दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

देवरिया।
जिले के बैतालपुर चौकी प्रभारी अंकित कुमार सिंह एक महिला सिपाही को झांसे में लेकर संबंध बना रहा था। इस दौरान अश्लील विडियो भी बना लिया था। सिपाही के गर्भवती होने पर राज खुला तो पीड़िता एसपी से शिकायत कर गौरी बाजार थाने में केस दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला के मुताबिक  देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर चौकी के प्रभारी अंकित कुमार सिंह थे। दरोगा महिला सिपाही से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इस दौरान दरोगा ने कई अश्लील वीडियो और फोटो भी मोबाइल में कैद कर लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। आरोपी दरोगा महिला को बहकाकर उसका गर्भपात करा दिया।
महिला सिपाही ने बताया कि शादी की बात करने पर वह पहले दरोगा ट्रेनिंग खत्म होने की बात करता रहा। चौकी इंचार्ज बनने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही मोबाइल पर बात करना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी एसपी को दी। पूरे मामले की जांच कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा के खिलाफ गौरी बाजार थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। उधर एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने दरोगा को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *