
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लखनऊ।
लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इसीक्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक पार्टी की तरफ से कयी प्रमुख लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। घोषित उम्मीदवारों में गाजीपुर से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। सोशल मिडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्मों पर दौड़ रहे पत्र के मुताबिक समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर (3) से हरेंद्र मलिक, आंवला (24) से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर (27) से राजेश कश्यप, हरदोई (31) से ऊषा वर्मा, मिश्रिख (32) से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज (34) से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ (39) से डाक्टर एसपी सिंह पटेल, बहराइच (56) से रमेश गौतम, गोंडा (59) से श्रेया वर्मा, गाजीपुर (75) से अफजाल अंसारी, चंदौली (76) से वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
