
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
तहबरपुर क्षेत्र के नयापुरा गांव में रविवार की दोपहर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत मच गयी। सूचना मिलने पर तहबरपुर, कंधरापुर की पुलिस टीम अपने साथ वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। गांव वालों के सहयोग से वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने में जुट गयी है। यह तेंदुआ पूर्वांचल
एक्सप्रेसवे के 229.8 किलोमीटर पर स्थित पुलिया के अंदर घुसा है। वन विभाग की टीम पुलिया के एक तरफ जाली लगा दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ से सभी लोग घेराबंदी करके उसके निकलने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पाईप में घुस गया। तेंदुआ को पकड़ने की कवायद चल रही है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई।
