
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस शनिवार को बहुभोज में रायफल से फायर करने वाले पेट्रोल पंप के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। पुलिस उसके शस्त्र का लाइसेंस भी रद्द कराएगी।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक वादी मुकदमा छेदी यादव पुत्र स्व. झगरू यादव निवासी ग्राम हीरापट्टी थाना कोतवाली ने 14 फरवरी को मेरे लडके शिवशंकर यादव के बहुभोज में संजय सिंह पुत्र स्व. सूबेदार सिंह व सुरेश सिंह पुत्र स्व। सनल सिंह आमंत्रित थे। दोनों लोग किसी बात को लेकर मार पीट व गाली गलौज करने लगे व एक दूसरे से जान से मारने की धमकी देने लगे। तथा संजय सिंह अपने घर से राइफल लेकर आये और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गोली चला दिए। संयोग ही रहा कि किसी को गोली लगी नहीं फायर होने से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तारी का विवरणः
कोतवाल ने बताया कि उपनिरीक्षक अनुपम जायसवाल शनिवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार सिंह पुत्र स्व. सुबेदार सिंह निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली को उसके घर मोहल्ला हीरापट्टी से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रायफल, कारतूस आदि बरामद हुआ। बताया जाता है कि संजय सिंह पेट्रोल पंप के मालिक हैं।
