दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम गांव निवासी सीमा शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा।
पीड़िता के अनुसार उसकी बैनामाशुदा जमीन पर देवर व अन्य दबंग पट्टीदार कब्जा कर रहे हैं। जमीन की नपाई हो रही थी, तब सबके सामने मारपीट की गई। स्थानीय पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के अनुसार उसके देवर आदि द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इनका सहयोग गांव और आसपास के रहने वाले अन्य लोग भी कर रहे हैं। जमीन का मामला कोर्ट में है। थाना पर समझौता भी हुआ था। इसके बाद भी यह लोग तो दबंगई करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़िता मंडई में छोटे बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही है। दबंग हर तरीके से परेशान कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस की भी विपक्षियों से मिली भगत है। सीमा ने पूरे मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *