दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कोटीहार गांव निवासी ईसरावती देवी पत्नी शिवचरन ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला इसरावती देवी ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले दो मनबढ़ किस्म के लोग हैं। दोनों के खिलाफ थाने में कयी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुरानी रंजिश के चलते मनबढ़ आठ फरवरी को गाली देते हुए हमारे घर पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दिए। साथ ही चेतावनी दिए कि यदि मुकदमें में पैरवी किए तो जान से मार देंगे। इस दौरान फायर किए, लेकिन गोली नहीं लगी। इसरावती ने बताया कि इस संबंध में बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया था, लेकिन स्थानिय पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस मामले में पुलिस मौन है। जबकि मनबढ़ धमकी दे रहे हैं। ऐसे में एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *