

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के मांगों का निराकरण एवं ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखे जाने के संबंध में बुधवार को डीपीआरओ को सफाईकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कहा गया कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सेवा संबंधित विभागीय सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है, न ही पदोउन्नति की व्यवस्था की गई है। जबकि निदेशालय व शासन स्तर पर संघ प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता में सहमति भी बनी थी। इसी मांग को लेकर जनपद में आगामी 19 फरवरी को विकास भवन के सामने जनपद के समस्त सफाई कर्मचारी द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
डीपीआरओ को ज्ञापन देने के अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दिवेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत यादव, धारी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद रहे।
