आशीष तिवारी

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव का विगुल बजने से पूर्व भाजपा अबकी बार 400 पार के फार्मूले पर जोरशोर से काम शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित अन्य ने मथना शुरू कर दिया है। मंगलवार को यह कार्यक्रम शहर से सटे जयपुरिया स्कूल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा दोनों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि मैं यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हूं। उत्तर प्रदेश और आजमगढ़ से मेरा खास रिश्ता रहा है। इससे पहले सीएम मोहन यादव आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाली आजमगढ़, लालगंज,घोसी, बलिया और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल हुए।
आजमगढ़ क्लस्टर में शामिल पांच लोकसभा सीटों में यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव के जरिये भाजपा संदेश देना चाहती है कि पार्टी में सामान्य यादव परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पार्टी के दरवाजे यादव समाज के लिए खुले हैं। पार्टी बताएगी कि यादव समाज के नेताओं का राजनीतिक भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा ने पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत चुनावों से पहले मोहन यादव का प्रदेश के यादव बहुल इलाकों में चुनावी दौरा शुरू कराया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का विवाह यूपी के सुल्तानपुर निवासी ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव से 1994 में उज्जैन में हुआ था। ब्रह्मादीन मूलतः अंबेडकर नगर की भीटी तहसील स्थित कोर्रा डडवा गांव के निवासी हैं। लेकिन उनका परिवार सालों पहले सुल्तानपुर शिफ्ट हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य पूर्ति के उद्देश्य से भाजपा ने देशभर में लोकसभा क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में बांटा है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी क्लस्टर स्तर पर जाकर बनाया गया है। ताकि पार्टी मजबूती से वोटरों के बीच जाकर पार्टी के उपलब्धियों के विषय में बता सकें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *