दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज सहित तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी के इस प्रयास से पुलिसवालों में मेहनत और इमानदारी से ड्यूटी करने का जज्बा पैदा हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सम्मानित होने वाले तीनों पुलिसकर्मी पूर्ण मनोयोग व कार्य कुशलता से सराहनीय कार्य किए हैं।

एसपी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक महराजगंज कृष्ण कुमार गुप्ता व इसी थाने के उप निरीक्षक इस्तेखार अहमद द्वारा 24 घंटे के भीतर गुमशुदा को ढूंढकर घर वालों को सौंप दिया। इसके अलावा रौनापार थाने के कंप्यूटर आपरेटर पंकज यादव द्वारा रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 55200 रुपये को सक्रियता से जांच करते हुए पूरे रुपये को पीड़िता के खाते में वापस करा दिया। ऐसे में इन तीनों पुलिसवालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने मुखिया के हाथों सम्मानित होने से यह तीनों पुलिसकर्मी काफी गदगद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *