
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
मिर्जापुर।
सीएम योगी को गोली मारने की धमकी का वीडिया सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। एक युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डाला है। वायरल हो रहे रील का पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी सीएम योगी को इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने तब भी धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बार सीएम योगी को धमकी देने के साथ ही राम मंदिर का भी जिक्र किया गया है। इसमें सीएम योगी को बाबा कहकर पुकारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपित युवक से पूछताछ की है।
बता दें कि लालगंज थाना क्षेत्र स्थित महदेवा चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने थाने पर तहरीर दी और आरोप लगाया कि क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी विजय यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो रील शेयर की है। वायरल हो रही तकरीबन 20 सेकेंड की इस वीडियो रील में राममंदिर निर्माण का जिक्र करते ‘बाबा’ (अप्रत्यक्ष रूप से सीएम) को गोली मारने की धमकी दी गई है। साथ ही जाति विशेष का भी जिक्र किया गया है। इससे एक वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो रही हैं।
