दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली।
भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति (Maruti) अब आसमान पर नजरें गड़ाए हुए है। कंपनी अपनी जापानी मूल कंपनी सुजुकी (Suzuki) की मदद से इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर (Electric Air Copters) विकसित करने की योजना बना रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर (Electric Air Copters) ड्रोन से बड़े, लेकिन रेगुलर हेलीकॉप्टर से छोटे होंगे। जिनमें पायलट समेत कम से कम तीन पैसेंजर को ले जाने की क्षमता होगी। इस कदम का उद्देश्य भारत में विस्तार करने से पहले शुरुआत में जापान और अमेरिका में उपभोक्ताओं को टारगेट करते हुए न्यू मोबिलिटी सॉल्यूशन में शुरुआती बढ़त हासिल करना है। जमीन पर उबर और ओला कारों की तरह ये हवाई टैक्सी ट्रॉन्सपोर्टेशन में क्रांति ला सकती हैं।
मारुति न केवल बिक्री के लिए भारतीय बाजार तलाशने में रुचि रखती है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग लागत कम करने के लिए भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर रही है। सुजुकी मोटर (ऑटोमोबाइल प्रोडक्ट स्कीम ग्रुप) ग्लोबल ऑटोमोबाइल प्लानिंग डिपार्टमेंट के सहायक प्रबंधक केंटो ओगुरा ने टीओआई को बताया कि कंपनी एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) के साथ बातचीत कर रही है। मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर को स्काईड्राइव नाम दिया जाएगा। इसकी प्रारंभिक बिक्री जापान और अमेरिका में होगी, लेकिन मारुति की योजना अंततः ‘मेक इन इंडिया’ पहल के माध्यम से इस तकनीक को भारत में लाने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *