
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर मार्टिनगंज रोड पर स्थित सुनील यादव के ईट भट्ठे के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अरुण बनवासी पुत्र पप्पू बनवासी निवासी फ़खरुद्दीनपुर सठियांव थाना मुबारकपुर, हाल पता दुर्गापुर बिठुवा थाना गंभीरपुर जो ठेकमा बिजौली स्थित त्रिमूर्ति भट्ठा पर मजदूरी करके अपना और परिवार का जीवन यापन करता था। रविवार को भट्टे से ईट लाकर बेलऊ ईट गिराने गया था। वहां से वापस आते समय गंभीरपुर मार्टिनगंज रोड पर सुनील भट्ठा के पास ट्रैक्टर से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। वह एक बच्चे का पिता था।
