दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
सीओ लालगंज के दफ्तर में तैनात एक हेडकास्टेबल को मंगलवार की दोपहर एंटीकरप्शन विभाग की टीम हिरासत में लेकर जिला मुख्यालय चली गयी। हालांकि पूरा मामला क्या है, इन सभी बातों की जांच की जा रही है।
हिरासत में लिए गये हेडकास्टेबल उमेश यादव है। वह सीओ लालगंज के आफिस में तैनात है। सीओ लालगंज हिमेंद्र कृष्ण ने बताया उमेश यादव को एंटीकरप्शन विभाग की टीम अपने साथ लेकर जिला मुख्यालय गयी है। किस मामले को लेकर हेडकांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है। इसका पता लगाया जा रहा है।
