
आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक का रेतवां चंद्रभानपुर गांव अब आर्दश नगर पंचायत कटघर लालगंज में जुड़ गया है। रेतवां चंद्रभानपुर को अब वार्ड नंबर आठ चंद्रशेखर आजाद नगर और वार्ड नंबर 12 सुभाषचंद्रबोस नगर बन गया है। इस गांव में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। भगवान रटेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास भव्य ताल स्थित है। इसी ताल से उदंती नदी पूरब दिशा की ओर निकली हुई है। यह नदी आगे चलकर गाजीपुर जिले में काफी बिकराल रुप ले ली है। उदंती नदी गाजीपुर जिले से होकर गुजरी पतित पावनी गंगा नदी से मिली हुई है।
उदंती नदी अपने उद्गम स्थल पर ही अपने अस्तीत्व की जंग लड़ रही है। नदी को आसपास के काश्तकारों ने पाटकर अपने खेत में मिला लिए हैं। यहां पर नदी का अस्तीत्व समाप्त हो चुका है। ऐसे में सोमवार को सभासद राम अवतार चौहान के नेतृत्व में सभी लोग डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए नदी को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए साफ सफाई कराकर चौड़ीकरण करने की मांग की गयी। इस अवसर पर आशीष तिवारी, लौटन चौहान, रामसिंह चौहान, रामनगीना, जवाहिर लाल, लोरिक, महेंद्र चौहान, पल्टन सरोज आदि मौजूद रहे।
