
रिपोर्टः अरुण कुमार यादव
आजमगढ़।
रौनापार थाने की पुलिस रविवार को निबिहवा ढाला से एक बदमाश को गिरफ्तार की। उसके पास से 72 हजार रुपये नकली नोट, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। वह आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में नकली नोट की सप्लाई करता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक रौनापार थाने के उपनिरीक्षक
मधुसूदन चौरसिया को मुखबिक के जरिए सूचना मिली। इसके बाद वे मय हमराह को निबिहवा ढाला पर पहुंचे और एक संदिग्ध खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी किए तो उसके पास से 72 हजार रुपये नकली नोट, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त सुबाष यादव पुत्र रामराज यादव साकिन निबिहवा (कोटे का पुरा) थाना रौनापार का निवासी है। वह नकली नोटों की सप्लाई देने के लिए ले जा रहा था। एसपी ने बताया पुलिस उसे जेल भेजवा दी है। साथ ही पूछताछ के दौरान जो इनपुट मिले हैं। उसके जरिए अन्य साथियों और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
