दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली।
मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी राममंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। आंदोलन को गति देने का श्रेय उन्हीं को जाता है। ऐसे में मोदी सरकार का यह फैसला उन्हें आंदोलन के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस फैसले से लोगों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *