

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 की अभी भले ही घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन राजनितिक दलों के लोग तैयारी में जुट गये हैं। इसक्रम में बुधवार को लालगंज बाजार में लालगंज लोकसभा के केंद्रिय कार्यालय का उद्घाटन भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने काया। उनके साथ भाजपा के लोस प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल और पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस केंद्रिय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अब पार्टी के स्थानिय नेता और कार्यकर्ताओं को इस कार्यालय की गरीमा बनाए रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर मान रखना है। इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करके जीत का अंतर बढ़ाना है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन के पुत्र और उर्जावान भाजपा के युवा नेता रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, मंडल लालगंज अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, रामनयन सिंह, योगेंद्र राय, प्रवेश राय, बंटी राय, दुर्गेश राय, अशोक राय आदि मौजूद रहे।
