दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी विकास कुमार ( 21) पुत्र राममिलन को सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी विकास कुमार आवश्यक कार्य से आजमगढ़ जिला मुख्यालय गया था। काम करने के उपरांत अपने घर वापस आ रहा था, रात्रि लगभग 10:00 बजे जैसे ही गंभीरपुर बाजार पुलिस चौकी के निकट पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी 1026 व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर लाया गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ देर रात्रि में उपचार के दौरान मौत। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *