
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर।
स्थानिय तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश ओझा रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अतरौलिया क्षेत्र के भरौली इंटर कालेज के सामने से निकलकर बूढ़नपुर बाजार में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट तक जाकर समाप्त हुई। कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट पर माल्यार्पण किया और अपनी न्याय यात्रा के उद्देश्य के बारे में वृश्चिक चर्चा किए। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर आम जनता को जागरूक कर भाजपा की कलई खोली जा रही है। इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दू मुसलमान करके देश को तोड़ना चाहती है। यह सरकार आज केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन है जो हर मुद्दे पर विफल है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिर पर राजनीति करके सत्ता पर काबिज होने की फिराक में है, पर इसका सपना देश की जनता इस बार चकनाचूर कर देगी। अंजली पाण्डेय ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, जैसे अहम मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे भाजपा सरकार अपना रही है, पर जनता अब इसकी चाल समझ चुकी है। आने वाले दिनों में इसका जबाब कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की कुर्सी पर बैठाकर देगी। विधानसभा अतरौलिया उपाध्यक्ष युवा नेता आशुतोष उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि देश के नौजवानों को अब वी जे पी गुमराह नहीं कर पायेंगी बेरोजगारी झेल रहा देश का पढ़ा-लिखा नौजवान भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी के साथ खड़ा होकर इस सरकार को उखाड़कर फेंकने को बेताब है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अनीश खान ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार सत्ता संभाली है तब से यहां अराजकता और गुण्डा गर्दी चरम पर है। प्रदेश में प्रतिदिन हत्या बलात्कार जैसे संगीन अपराधों की बाढ़ आ गई है। मंहगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल, रासायनिक खादों के दाम आसमान छू रहे हैं। पर यह सरकार लालीपाप बांटकर जनता को बेवकूफ बना रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने भी अपने बयान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता के साथ छलावा करने वाली सरकार करार दिया। कहा कि इस सरकार ने जनता से वादा किया था कि अच्छे दिन आयेंगे पर जनता तो बुरा दिन ही झेल रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर मशगूल रहते हैं और इधर देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी , गरीबी,जैसी ज्वलंत मुद्दों को झेल रही है। इन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इन्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर दिल्ली मे सरकार बनायेगी। इस मौके पर मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, अंजनी पांडेय, सत्य प्रकाश चौबे, श्याम सिंह, सुनील सैनी, विंध्याचल चौबे, वीरेंद्र, जितेंद्र मिश्रा, भजराम यादव अनेक लोग उपस्थित रहे।
