दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मंडलायुक्त मनीष चौहान रहे। ध्वजारोहण और परेड की सलामी लेने के बाद बेहतर कार्य करने वाले पुलिसवालों को मंडलायुक्त ने सम्मानित किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी लालगंज सहित अन्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, को पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय स्तर से) द्वारा प्रदान किये गये प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके अलावा
(उत्कृष्ट सेवा पदक)
मंडलायुक्त द्वारा उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ दूबे (चौकी प्रभारी लालगंज) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान प्रशंसा चिन्ह रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में
(अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मुख्य अतिथि द्वारा उप निरीक्षक ओ.एन. राय (रेडियों शाखा) को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसी तरह से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव (अहरौला), मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश सिंह (देवगांव), मुख्य आरक्षी अरुण कुमार सिंह (पुलिस लाइन), को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस के सहयोगी आम नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टों प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसका विवरण निम्नवत है-
प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, निरीक्षक गोपनीय सहायक सत्य प्रकाश पटेल, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशिचन्द्र चौधरी, निरीक्षक अभय राज मिश्र एएचटीयू, निरीक्षक विभा पाण्डेय साइबर क्राइम, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र वाचक पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम, उप निरीक्षक मोती लाल पटेल थाना जहानागंज, उप निरीक्षक धर्मवीर भारती स्थानीय अभिसूचना, उप निरीक्षक ओमकार नाथ राय रेडियों शाखा, उप निरीक्षक अमरनाथ पाण्डेय थाना बरदह, उप निरीक्षक विनय सिंह थानाध्यक्ष बिलरियागंज, उप निरीक्षक बसन्त लाल थानाध्यक्ष गम्भीरपुर, कांस्टेबल आशीष पाण्डेय पुलिस कार्यालय, मेहताब आलम थाना मुबारकपुर, राकेश कन्नौजिया कैम्प कार्यालय मीडिया सेल, चन्द्रमा मिश्र सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी हेमन्त यादव, आरक्षी सभाजीत मौर्य साइबर क्राइम, मुख्य आरक्षी रविन्द्र दूबे पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी प्रमोद तिवारी थाना कप्तानगंज, मुख्य आरक्षी भवानी शंकर पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी संजय दूबे थाना देवगांव, मुख्य आरक्षी संजय सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अवधेश यादव स्वाट टीम, आरक्षी सुनिल प्रजापति स्वाट टीम, आरक्षी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस लाइन, आरक्षी मयंक शुक्ला, आरक्षी विवेक रंजन, आरक्षी चालक राधेश्याम प्रसाद परिक्षेत्रीय कार्यालय, आरक्षी फायरमैन नीरज दूबे फायर सर्विस, अंशिका श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज, ओपी दिनेश यादव सर्विलांस सेल, चौकीदार ओम प्रकाश यादव थाना कोतवाली, पुजारी श्रीराम नरायन दूबे पुलिस लाइन, इलेक्ट्रिशियन ओम प्रकाश पुलिस लाइन, करपेन्टर इकरार पुलिस लाइन, ओ.पी. एखलाख अहमद पुलिस लाइन, ओपी कुष्णा नंन्द गौड परिक्षेत्रीय कार्यालय को सम्मानित किया गया।
जनपद में पुलिस की सहायता करने वाले आम नागरिकों में मनीष चौरसिया पुत्र स्व. रामचन्द्र चौरसिया सरायमीर, सुनिल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव पवई, रिषभ राजभर पुत्र राजेश राजभर तरवां, अमित कुमार पुत्र रामाश्रय दीदारगंज, सोनू यादव पुत्र चन्द्रहास यादव रानी की सराय को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण अरुण दिक्षीत, एसपी ट्रैफिक संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *