
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शनिवार को शहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चौहान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर चौहान के नेतृत्व में श्री राम शोभायात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से निकल गई। जो पहाड़पुर, तकिया, चौक, बड़ादेव, सिविल लाइंस होते हुए जजी के मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुष बच्चे युवा हाथ में श्री राम नाम का भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्री राम का नारा लगाते हुए डीजे के साथ चल रहे थे।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान जी की मनमोहक की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि 5 00 वर्षों के बाद रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। इसी उपलक्ष्य में यह भव्य यात्रा निकाली जा रही है। सनातन धर्म विश्व का सबसे बड़ा धर्म है। इसे सभी को मानना चाहिए। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मंच और अन्य संगठन के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान ड्रोन कैमरे से प्रशासन पूरे शोभायात्रा पर नजर रखे हुए था। जगह-जगह रूट डायवर्जन और पुलिस प्रशासन के लोग मुस्तैदी से तैनात थे।
