
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
समाजसेवी राधेश्याम मिश्रा के शोक सभा में परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि जिनके निधन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है वे उनकी पत्नी सीमा पांडेय के मामा थे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त दुनिया की पार्टी है, मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दो चुनाव से भी ज्यादा देश का विकास, सेवाएं, समृद्धि मिलाकर बड़े स्तर पर तैयारी है। उन्होंने इस बार 400 पार का नारा दिया गया है। जिसका जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि यह अवसर भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व का यह उत्सव है। ऐसा अवसर सैकड़ो वर्षो में कभी कभी होता है जो लोगों कि भावना श्रद्धा संघर्ष का प्रतिफल है। बहुत ही अच्छे वातावरण में शांति पूर्ण तरीके से प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सम्पन्न होने जा रहा है। यह अवसर पूरी दुनिया के लिए मंगलकारी और कल्याणकारी होगा। कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए पूरा भारत ही आना चाहता है, जिसके लिए श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट द्वारा लोगों के आवागमन की व्यवस्थाएं बनाई गयी हैं। ताकि वहां कोई असुविधा न हो सके।
