दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा शुक्रवार की परेड में जनपद के समस्त अधिकारी गणों के अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारीगणों को उक्त निर्देशों का अवलोकन कर निर्देशित किया। इस दौरान बलवा ड्रिल भी कराया गया।

जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा एवं सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होटल/ढाबा/पेट्रोलपम्प आदि स्थानों पर आवश्यक चेकिंग करते हुए मुख्यालय द्वारा जारी निर्देंशों को अवगत करायेंगे।

जनपद में हाइवें व मुख्य मार्गों पर यूपी112 पीआरवी के 02/04 पहिया वाहनों से सक्रिय एवं प्रभावी पेट्रोलिंग किया जायेगा। ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन में सदैव दंगा नियंत्रण उपकरण रखने, यूपी 112 की गाड़ियों/टैबलेट व अन्य उपकरणों के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त कार्यक्रम प्रतिभाग करने हेतु वृहद संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सड़क एवं रेलमार्ग अयोध्या आगमन/प्रवास तथा प्रस्थान किया जायेगा दृष्टिगत जनपद में समुचित सुरक्षा एवं सुगम यातायात प्रबंधन समय से किया जायेगा।

जनपद के मुख्य मार्गों पर लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों को सूचीबद्ध कराते हुए क्रियाशील कराया जा रहा है तथा समस्त प्रतिष्ठान/भवन स्वामी को जागरूक कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहें है।

हाइवें एवं मुख्य मार्गों पर स्थित टैक्सी/टेम्पों स्टैण्ड, होटल, ढाबा, रेस्टोरेन्ट तथा फुटकर प्रचलित जलपान इत्यादि की दुकानों के संचालकों तथा उनके कर्मियों का विधिवत सत्यापन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।

हाइवें एवं मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों, टोल प्लाजा व होटलों पर स्थापित शौचालयों की साफ-सफाई तथा विशेष तौर पर महिला शौचालयों को सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर अनिवार्य रूप से स्वच्छ एवं क्रियाशील करा लिया जायेगा।

जनपद विशेष रूप से महिला एवं बालिकाओं सम्बन्धित घटित अपराधों को चिन्हित करतें हुए टप्पेबाजों, चेन स्नेचर व पाकेटमार इत्यादि से सावधान रहने हेतु पीए सिस्टम का सदुपयोग किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *