
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
मुबारकपुर थाने की पुलिस बुधवार को लूट की मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ली।पुलिस दोनों अपराधियों का चालान कर जेल भेजवा दिया।
पूर्व की घटनाः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक नौ जनवरी को चन्द्रकला पत्नी बाबूराम गांव मलिक सुदनी थाना मुबारकपुर द्वारा थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपनी भांजी खुशी के साथ मुहम्मदाबाद मऊ से समान लेकर अपने घर आ रही थी कि समय करीब 5.10 बजे पिचरी दरियाबाद पुल के पश्चिम दो व्यक्ति लाल रंग की एक गलैमर से वहीं पर आऐ। गाड़ी रोककर मुझ से बातचीत करने लगे। वह एक व्यक्ति झोले में से मेरा मोबाइल चोरी से निकाल लिए। हम लोग डर गये क्योंकि एक व्यक्ति के पास तमंचा दिखाई दे रहा था। हम लोग जान गये की प्रतिरोध करेंगे तो हम लोगों की हत्या कर देंगे। तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दस जनवरी को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. मो. सैफ पुत्र अब्दुल रज्जाक सा. समुद्रपुर थाना जीयनपुर और 2. अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र सा. बासूपार (बनकट) थाना जीयनपुर को लूट की एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा अभियुक्त मो. सैफ के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गजहड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों पेशेवर अपराधी हैं।
