दैनिक भारत न्यूज

बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रिंस सिंह उर्फ मोंटी को कोयलसा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बूढ़नपुर चौक पर राहुल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रिंस सिंह उर्फ मोंटी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह मोंटी ने कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने पद और प्रतिष्ठा की गरिमा को कायम रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का अनुपालन करूंगा और संगठन के सभी पदाधिकारी का सम्मान करूंगा। गौरा हरदोह के महाप्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्जवल मय भविष्य की कामना की। इस मौके पर राहुल सिंह, सूरज सिंह, अंकुर सिंह, मनोज सिंह, मदन सैनी, शैलेश सिंह, अविनाश सिंह, रामाश्रय सिंह, बरसाती सैनी, मोनू तिवारी, विजय, शिवम तिवारी, सत्यम सिंह मोनू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *