
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के लहरपार गांव में मंगलवार को एक फौजी परिवार ने गरीबों के बच्चे बच्चियों की शादी में उपयोग करने के लिए टेन्ट का बर्तन दिया। देश की सेवा करने के पश्चात इंडियन आर्मी के पूर्व कप्तान हरिहर प्रसाद और पूर्व कप्तान कामता प्रसाद सिंह ने देश सेवा करने के पश्चात समाज सेवा का वीणा उठाया है। उन्होंने अपने ही परिवार के सहयोग से ग्राम सभा के गरीब असहाय लोगों को टेंट का बर्तन वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम सभा की खुली बैठक कर जिसमें कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण मौर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लक्ष्मण मौर्य के हाथों टेंट का बर्तन वितरित करवाया।
बता दें कि पूर्व सूबेदार कामता प्रसाद सिंह ने बताया कि आज के इस आर्थिक युग में गरीबों को टेंट के बर्तन काफी महंगा मिलता है। उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हमारा पूरा परिवार यह निर्णय लिया कि अपनी ग्राम सभा के गरीब परिवार को अब बाजार से टेंट का वर्तन किराए पर नहीं लेना होगा उनका पैसा बचेगा। ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे गांव में एक फौजी परिवार है जो देश सेवा के लिए अनेक लड़ाई लड़ी। घर के कई लोग इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दिए और दे रहे हैं। इसी परिवार के कैप्टन हरेंद्र प्रताप पूर्व सूबेदार कामता सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह के आर्थिक सहयोग से ग्राम सभा में गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए टेंट का बर्तन वितरित किया गया। इतना ही नहीं इसी दौरान डेढ़ सौ से अधिक गरीबों को कंबल भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मण मौर्य ने बताया कि निश्चित रूप से यह बड़ी ही सराहनी पहल है। इसके लिए हम इन लोगों का जितना धन्यवाद देते हैं। आज के जमाने में लोगों को इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में फुर्सत कहां है, जो दूसरे के बारे में सोचे, लेकिन निश्चित रूप से उनकी यह पहला बड़ी ही सराहनीय पहल है। इस मौके पर अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, अभिमन्यु सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुखवीर, विशाल, हरिओम सहित अनेक लोग उपस्थित है।
