दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बिंद्रा बाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास मेंहनगर रोड पर शुक्रवार की रात्रि मकान बनवा रहे एक भट्ठा मालिक व देखरेख कर रहे प्रधान पति पर गौरी गांव के पूर्व प्रधान सफदर अपने साथियों के साथ जाकर कातिलाना हमला कर दिया। इस दौरान फायर भी किया गया। ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी विजय कुमार यादव पुत्र राजपत यादव अपने जमीन में मकान बनवा रहे थे। वजीरमलपुर गांव के प्रधान संदीप गौतम पुत्र कमलेश राम उनके कार्य की देखभाल कर रहे थे। इसी बीच गौरी गांव के पूर्व प्रधान सफदर पुत्र इकलाख जो शुक्रवार को ही जेल से छुटकर घर आए और घर न जाकर अपने साथियों के साथ गोलबन्द होकर रात्रि में लगभग 9 बजे मेंहनगर मार्ग पर कार्य रहे लोगों के पास पहुंच गये। इस दौरान मनबढ़ लोग संदीप गौतम को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा आदि से हमला बोल दिए। इस दौरान तमंचा से फायर किए, संयोग रहा कि किसी को गोली नहीं लगी। उधर शोरगुल सुनकर बीच बचाव के लिए भट्ठा मालिक विजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव भी पहुंच गये। मनबढ़ उनके ऊपर भी हमला करके घायल कर दिए। दोनों लोग भागकर किसी तरह से अपनी जान बचा पाए। उधर घटना स्थल से 11 बोरी सीमेंट, 50 किलो सरिया, तगाड़ी फावड़ा आदि सामान मनबढ़ उठा ले गये। इस संबंध में विजय कुमार यादव पुत्र राजपत यादव ने गंभीरपुर थाने में पूर्व प्रधान सफदर सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि पूर्व प्रधान सफदर इसके पूर्व जेल में बंद था। शुक्रवार को वह जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद पुनः गांव पहुंचकर विपक्षियों पर हमला बोल दिया।
ज्ञात हो कि थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह हमराहियों के साथ सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच गये। जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी। पुलिस इस मामले में लुटे गये सामान को पिकअप समेत बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस घटना स्थल पर तैनात कर दी गयी है। पुलिस ने सद्दाम पुत्र चुन्नू ,अब्दुल्ला पुत्र इसरार ग्राम गौरी थाना गंभीरपुर को सैनिक ढाबा से शनिवार को लगभग दो बजे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस सक्रियता की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *