दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालगंज को सौंपा।
आरोप है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी बंद फाइलों को खोलकर राम भक्तों के ऊपर मुकदमे दर्ज करने के साथ ही उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। तथा अल्पसंख्यक तुष्टिकरण करने, समाज में विद्वेश और घृणा फैलाने का काम कर रहे हैं।
उप जिलाधिकारी लालगंज को दिए गये ज्ञापन को महामहिम राजपाल उत्तर प्रदेश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजवाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह एडवोकेट, योगेंद्र राय ,ओम प्रकाश सिंह जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू तथा राजेंद्र सिंह खन्ना, संजय जासवाल ने कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा किया जा रहा हिंदू विरोधी, राम भक्त विरोधी कार्य कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस सरकारें हमेशा हिंदू विरोधी कार्य करती हैं। अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का कार्य करती हैं। जिससे समाज में विद्वेश तथा घृणा का भाव फैलता है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर्नाटक सरकार और कांग्रेस की सरकारों द्वारा किए जा रहे हिंदू विरोधी कार्यों की निंदा करते हैं और ऐसी कर्नाटक सरकार को भंग करने की मांग करते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, दिनेश सिंह, अशोक राय,अरुण सिंह अमिलिया, मिथिलेश सिंह, राजेश सिंह, सर्वेश राय, धीरेन्द्र सिंह, शिवेंद्र राय, हरी यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *