दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गैरजनपद ट्रांसफर हुए एक उपनिरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। जबकि तेरह लोगों को इधर से उधर कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
जिस उपनिरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया है। उसमें चौकी प्रभारी बलरामपुर संजय कुमार तिवारी का नाम शामिल है। इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को बलरामपुर चौकी प्रभारी, दलप्रताप सिंह को सिंहपुर चौकी प्रभारी, नागेंद्र सिंह रिट सेल प्रभारी, जयंती लाल जांच प्रकोष्ट प्रभारी, गुरुज्ञानचंद पटेल को नई किरण, नागेश चौधरी को थाना रानी की सराय, अमित कुमार पाल को कंधरापुर, विनोद कुमार सिंह को देवगांव कोतवाली, आरती यादव को महिला थाना, विजय कुमार सिंह को बरदह, नवनीत सिंह को फूलपुर कोतवाली, धीरेंद्र नारायण सिंह को मुबारकपुर और संजय सिंह को गंभीरपुर थाने में तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *