मऊ, बलिया, गोरखपुर क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने से खुशी का माहौल

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों व अनुरोध से मऊ को मिली एक और नई रेल सेवा

रेल मंत्री ने फोन पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को दी इस बात की जानकारी

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लखनऊ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मऊ-दोहरीघाट 40 किमी. लंबी नई रेल सेवा का उदघाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की सारी तैयारी रविवार की देर शाम तक पूरी कर ली गयी। इसके साथ ही मऊ, बलिया, गोरखपुर क्षेत्र की जनता की बहु प्रतीक्षित मांग भी पूरी हो गयी। क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस बात की जानकारी रेलमंत्री ने फोन पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को जानकारी दी।
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि मैंने स्वयं इस रेलसेवा को शुरू करने के लिए प्रयास किया था और रेलमंत्री जी से इसके लिए अनुरोध भी किया था। उन्होंने कहा कि मऊ तथा पूर्वांचल के विकास के लिए तथा आवागमन को और सुगम बनाने के लिए एक और नई रेल सेवा का तोहफा दिया है। कहा कि मऊ सहित पूर्वांचल के लिये यह क्षण बड़ा हर्षोल्लास व महत्वपूर्ण इसलिये और भी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
ए.के. शर्मा ने रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से दोहरीघाट तक के लिये नई रेल सेवा के संचालन को मंजूरी मिल गयी है। इस 40 किलोमीटर की रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण कर इसे ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया गया और इस पर अब नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। उद्घाटन के उपरान्त इस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जायेगा। इससे मऊ, बलिया, गोरखपुर क्षेत्र की जनता को आने जाने में आसानी होगी। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 6 दिन (रविवार से शुक्रवार) होगा। यह ट्रेन मऊ से इंदारा, कोपा, घोसी, अमिला, मोरादपुर होते हुए दोहरीघाट पहुंचेगी।इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी।
मंत्री ने बताया कि विगत 22 नवंबर को मऊ से मुम्बई तक के लिये एक नई ट्रेन का रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया था, जिसका 16 दिसंबर, 2023 से नियमित रूप से संचालन भी शुरू हो गया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मऊ सहित पूर्वांचल को देश के अन्य राज्यों के साथ रेल सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *