दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
विधि व्यवसाय में 50 साल पूरा करने पर दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को शनिवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन काल में वकालत व्यवसाय में उनके 35 जूनियर अधिवक्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण किया तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अनिल राय ने पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को विधि व्यवसाय के प्रति समर्पित अधिवक्ता बताया। वही वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह वकालत के साथ-साथ अधिवक्ताओं के हितों के लिए भी सदैव संघर्षशील रहे हैं यही वजह रही है कि बार एसोसिएशन के चार बार मंत्री तथा दो बार अध्यक्ष चुने गए। यह हम सब का सौभाग्य है आज भी उनका उचित मार्गदर्शन हम लोग सबको मिलता रहता है इस अवसर पर अवधनाथ सिंह, केसरी नाथ सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, कृपा नारायण श्रीवास्तव, विनोद सिंह, सुरेंद्र राय, रामप्रताप सिंह, सत्येंद्र राय मनोज सिंह, शैलेंद्र यादव, देश दीपक श्रीवास्तव, अविनाश यादव, विश्व दीपक श्रीवास्तव, जगदीश तिवारी, मोहम्मद शाहिद, दुर्ग विजय सिंह, अजीत राय, अभिषेक श्रीवास्तव समेत बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *