
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लालगंज।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कहला सिकंदरपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम को ओवरटेक करने के चक्कर में सवारी से भरा आटोरिक्शा सामने बाइक के साथ खड़े अधेड़ को टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ घायल हो गया। उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।उनका वाराणसी के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद आटो चालक भी अपना नियंत्रण खो चुका था। बड़े संयोग से सभी लोग बाल बाल बचे। घायल बाइक सवार देवराज राजभर 55 हैं।
