दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के पुड़सुड़ी गांव के पास शनिवार की रात को अनियंत्रित कार बाइक सवार दादा, पोता और पड़ोसी को टक्कर मार दिया। जिससे तीनों कि मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद तीनों की लाश सड़क पर पड़ी हुई थी। रात भर वाहनों के पहिए से कुचलती रही। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिष पहुंची। शव की शिनाख्त कराकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृत पद्मनाथ सिंह 60, उनका पोता शिवांश 12 और पड़ोसी शोभनाथ यादव 55 थे। यह सभी लोग मेहनाजपुर थाने के चाकिडिह गांव के निवासी थे। घटना के समय किसी शादी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। देवगांव जिवली मुख्यमार्ग पर स्थित पुड़सुड़ी गांव के पास तीनों हादसे का शिकार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *