दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार के पास शनिवार की शाम को ट्रक अनियंत्रित होकर भेंड़ों के झुंड में घूस गयी। ट्रक से कुचलकर भेंड़ पालक और छह भेड़ों की मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे नंबर 233 को जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस बड़ी मुश्किल से जाम को समाप्त कराई। जाम खुलने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
मृत श्यामजीत पाल (35) पुत्र खेलावन पाल था। वह वाराणसी जिले के दानगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का रहने वाला था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव निवासी रिश्तेदार रामबली के घर रहकर भेंड़ पालन करता था। शनिवार को वह भेंड़ों को चराकर घर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *