
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
गंभीरपुर।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य जहां अपराधियों की कमर तोड़ना के क्रम में अपराधियों पर नकेल करते हुए जा रहे हैं, वही उनकी ही पुलिस किरकिरी कराती हुई नजर आ रही है। ताजा मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस थाने में अभी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधी के साथ दरोगा का फोटो वायरल होने का मामला शांत नहीं हुआ कि एक बार फिर गंभीरपुर थाने की पुलिस चर्चा में बन गई है। दो दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो गंभीरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में गंभीरपुर पुलिस पशु तस्करों से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बजाय छोड़ दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। जिसको संज्ञान में लिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जो भी पुलिसकर्मी इसमें दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
