दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाने के सिधौना बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि आटो में सवार अन्य लोग घायल हो गये। इस जोरदार टक्कर में आटोरिक्शा के परखचे उड़ गये।
मृत लोगों में देवगांव कोतवाली के उंचागांव निवासी नागेंद्र चौहान (40), इसी थाने के रामपुर कठरवां गांव निवासी सप्पू (40) और एक अज्ञात महिला का नाम शामिल है। यह सभी लोग मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में आटोरिक्शा में सवार होकर देवगांव बाजार जा रहे थे। इनका आटो जैसे ही सिधौना बाजार से पश्चिम तरफ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी देवगांव की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे आटो के परखचे उड़ गये। जबकि आटो में सवार इन तीनों की मौत हो गयी। जबकि अन्य लोग घायल हो गये। मृत महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *