दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह का उनके जन्मदिन पर तथा घुटना प्रत्यारोपण के बाद दिल्ली से वापस लौटने पर लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर स्वागत किया। दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट तथा राजेंद्र सिंह खन्ना ने श्री सिंह के यशस्वी तथा सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ओम प्रकाश सिंह प्रारंभ से ही एक सामाजिक कार्यकर्ता का जीवन जीते रहे हैं। प्रधानाचार्य के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में आपने हमेशा इमानदारी से कार्य किया है। हम लोग आपके दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह खन्ना, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, आदित्य राय,अशोक राय, राजेश सिंह ,बन्टी राय, प्रवेश राय, सुधांशु सिंह, बैजनाथ सिंह, शिवेन्द्र राय, विजय प्रजापति, विनय सिंह, दिवाकर राय, बलवन्त सिंह, हरि नारायण सिंह, सतीश सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *