
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुवार गांव में सोमवार की सुबह मनबड़ों ने भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लालगंज को लात घूसा और लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उनके कपड़े आदि फट गये। घटना के संबंध में भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस उन्हे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़ित ज्योति प्रताप सिंह बरदह थाना क्षेत्र के डेढ़दुवार गांव के निवासी हैं। वह मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। ज्योति प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार की सुबह तैयार होकर वे मार्टीनगंज के लिए घर से निकले थे। बाइक एक सहयोगी चला रहा था। रास्ते में घात लगाए विपक्षियों ने हमला बोलते हुए उन्हे लात, घूसों से पीटने लगे। इस दौरान लाठी डंडा से भी उनकी पिटाई हुई। कुछ लोग असलहे भी लिए थे। चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे। भीड़ देखकर हमलावर फरार हो गये। थानाध्यक्ष बरदह कौशल पाठक ने बताया की उनका इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिल चुकी है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
