सोनी देवी के इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा का स्टाफ

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवा, आज़मगढ़ के प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर डीके सिंह ने बताया कि गुरुवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल ने जनपद की सफ़ल महिला मशरूम उत्पादक सोनी देवी को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। श्रीमती सोनी मशरूम केवीके कोटवा से मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गांव में मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहीं हैं तथा मशरूम से प्रति वर्ष 6-8 लाख रुपये कमा लेती हैं। अपने गांव में तथा आस पास के बेरोजगार युवक और युवतियों को स्वावलंबन हेतु प्रेरित करने का कार्य भी करती हैं तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों हेतु पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्बारा सम्मानित हो चुकी हैं तथा वर्तमान में अपने गांव की ग्राम प्रधान भी हैं। उनकी इस उपलब्धि से केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रुद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर रणधीर नायक, डॉक्टर वीके विमल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *