हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र सरोवर में डुबकी, सुख समृद्धि की किए कामना

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
रानी की सराय ब्लाक के आवंक गांव में ‌स्थित प्रसिध्द अवंतिकाुपरी धाम पर चल रही श्रीरामलीला का सोमवार की देर शाम को रावण वध के साथ संपन्न हो गयी। दरभंगा से आए कलाकारों ने श्री रामलीला का जिवंत अभिनय किए।

लीला के अंतिम दिन कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। श्रीराम ने जैसे ही वाण चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई। उधर लोगों ने जय श्री राम की जयघोष किए। इस उद्घोष से पूरा क्षेत्र श्रीराम मय हो गया। इस अवसर पर सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, एसडीएम निजामाबाद संत रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर अवंतिकापुरी आवंक धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर प्रसिद्ध सरोवर में श्रद्धालुओं ने गोता लगाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किए। इस अवसर पर भव्य मेला लगा हुआ था। जिसका सभी लोगों ने लुफ्त उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *