
अपर मुख्य अधिकारी जौनपुर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
जौनपुर।
जिले के लाइन बाजार थाने की पुलिस सोमवार को फर्जी एफडीआर लगाकर लाखों रुपये सरकारी धन हड़पने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार कर ली। पुलिस इस मामले की सरगर्मी से जांच कर रही है।
जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाने में 19 अक्टूबर 2023 को अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जौनपुर के लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ठेकेदार रत्नाकर सिंह पुत्र स्व. उमानाथ सिंह ग्राम हैदरपुर सरायहरखू थाना बक्शा तहसील सदर जनपद जौनपुर हाल पता अहमद खां मण्डी थाना कोतवाली जनपद जौनपुर द्वारा वर्ष 2019-20 में राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत कुछ कार्यो को कराने हेतु छल- कपट व मिथ्या साक्ष्य एवं कुटरचित दास्तावेज प्रस्तुत कर निविदा स्वरूप मुल्य-13,70,000/- रूपये की फर्जी एफडीआर लगाकर कार्य को प्राप्त कर लेना तथा चेक करने पर एफडीआर फर्जी पाया गया। लाइन बाजार थाने की पुलिस सोमवार को फर्जीवाड़ा करने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
