दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बूढ़नपुर।
विकासखंड कोयलसा के सरैया ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई, साथ ही जो लोग पात्र हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें लाभ देने के लिए उत्प्रेरित भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। जिसमें पीएम सम्मान निधि, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित अनेक योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इसके लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव कहा कि देश व प्रदेश की सरकार हमेशा से समाज के सबसे ग़रीब लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। मैं इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। महाप्रधान प्रतिनिधित्व अंकित गुप्ता ने सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया। कार्यक्रम के आयोजक खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुछ किसानों को खतौनी वितरित की गई। कुछ किसानों को किसान सम्मन निधि का प्रमाण पत्र तो कुछ पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनके आवास की चाबी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हौशिला प्रसाद, पंकज, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, कमलेश, आशीष, गंगा, दीपक सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *