सीओ पुलिस लाइन सोनभद्र के नेतृत्व में थाना हाथीनाला की पुलिस ने किया जंगलों में भ्रमण

कांबिंग के दौरान हथियारों से लैश पुलिस दिखी चौकन्ना

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

सोनभद्र।
जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस जंगलों की खाक छानी। इस दौरान हथियारों से लैश पुलिस काफी एलर्ट नजर आई।
शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी लाइन दद्दन प्रसाद गोड़ के नेतृत्व में थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा मय फोर्स थाना क्षेत्र के बहेराडोला व डाला पीपर के पहाड़ी/जंगलों में मय पीएसी बल सघन कॉम्बिंग की गयी। काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को बताया कि पुलिस आप लोगों की सुरक्षा में सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार के गतिविधियों पर पुलिस को सूचना देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *